adrak ki kheti kaise karen

adrak ki kheti: अदरक की खेती कैसे करें? जाने A to Z जानकारी

नमस्ते किसानों भाइयों भारतअग्री कृषि दुकान वेबसाइट में आपका स्वागत है। आज हम अदरक की खेती के बारे में जानकारी देंगे। अदरक की खेती से अच्छा मुनाफा कमाने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें और अपने किसान मित्रों के साथ शेयर करें। इस लेख में अदरक की जानकारी, कुछ आवश्यक बाते, जमीन की तैयारी, रासायनिक खाद, खेती करते समय कुछ बातें ध्यान देना, सिंचाई, अर्थिंग अप, खरपतवार नियंत्रण, किट और रोग, खुदाई और उपज के बारें में A to Z  संपूर्ण जानकारी देखेंगे। 


अदरक के बारे में जानकारी | Details Of Ginger Farming - 

अदरक मुख्य रूप से उष्ण क्षेत्र की फसल है, जिसकी उपत्ति चीन में हुई हैं । भारत में अदरक को विविध नामों से जाना जाता है, जैसे कि महाराष्ट्र में अले, गुजरात में आदू, बंगाल में आदा, तमिल में इल्लाम, तेलगु में आल्लायु, कन्नड़ में आल्ला, तथा हिंदी और पंजाब में अदरक आदि। अदरक का उपयोग देखा जाए तो प्राचीन मसलों में, ताजी सब्जी और औषधों में किया जाता है। अब अदरक का उपयोग सजावटी चीजों में भी किया जा रहा है।


अदरक की खेती की आवश्यक बातें - 

नीचे टेबल में अदरक की खेती के आवश्यक बातों का विवरण दिया गया है। 

जलवायु

अदरक को गर्म और आर्द्र जलवायु में उगाया जाता है।

प्रकंद के विकास के दौरान ठंडी और शुष्क जलवायु सबसे अच्छी होती है।

तापमान 

अदरक के लिए साधारण तापमान 19-28 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए। 

पानी की आवश्यकता-

1000 से 1200 मिमी के बीच वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्रों में अच्छी तरह से बढ़ता है।

मिट्टी प्रकार 

अच्छी जल निकासी वाली रेतीली से चिकनी दोमट मिट्टी अदरक के लिए आदर्श होती है ,क्षारीय मिट्टी में फसल अच्छी नहीं होती है।

पीएच

यदि पीएच <6.0 है तो चुना मिलाएं

यदि पीएच >7.5 है तो जिप्सम मिलाएं

आवश्यक पीएच - 6.0- 6.5 

वाण /व्हरायटी 

माहिम, कालीकट, कोच्चिन, वरदा, रियो - डी - जेनेरा आणि रेजेथा 

बीज दर 

600-700 किग्रा/एकड़


अदरक के लिए जमीन की तैयारी कैसे करें -

1. मिट्टी के प्रकार के आधार पर जमीन की 1 या 2 बार जुताई करें इसके बाद खेत को खुली हवा में उचित अपघटन के लिए 10 दिनों के लिए रख दें।

2. 10 से 15 दिनों के बाद जुताई किए गए खेत में गोबर खाद (FYM) - 4 टन और कम्पोस्टिंग बैक्टीरिया - 4 किलो को मिला कर मिट्टी पर फैलाएं और बाद में रोटावेटर को पूरे खेत में चलाएं, ताकि मिट्टी अच्छी तरह से भुरभुरी हो जाए।

3. बेड देखे तो चौड़ाई -4.5 फूट, ऊंचाई - 6 इंच रखें। 


अदरक के लिए रासायनिक खाद के डोज क्या दे - 

नीचे टेबल में अदरक के लिए ड्रिप और फ्लो से रासायनिक खाद के  एक एकड़  के डोज दिया गया है। 

ड्रिप (Drip System)

बेसल डोज (बुवाई के समय)

टॉप ड्रेसिंग डोज (90 दिन )

नीम खली -  100 किग्रा

कार्बोफ्यूरॉन – 5 कि.ग्रा

फास्फोरस - 89 किग्रा

सल्फर - 6 किग्रा

मैग्नेशियम सल्फेट - 10 किग्रा 

नीम खली - 100 किग्रा

फिप्रोनिल 0.3 % - 5 किग्रा

यूरिया - 21 किग्रा

10:26:26 - 48 किग्रा

मैग्नीशियम सल्फेट 5 किग्रा/एकड़


बाढ सिंचाई (Flood System)

बेसल डोज (बुवाई के समय)

50 दिनों में 

90 दिनों में 

120 दिनों में 

नीम की खली- 100 किग्रा  

कार्बोफ्यूरान -5 किग्रा पोटाश - 21 किग्रा फास्फोरस - 100 किग्रा  

सल्फर - 6 किग्रा 

मैग्नीशियम सल्फेट 4 किग्रा / एकड़

यूरिया - 19 किग्रा  10:26:26- 50 किग्रा 

 EDTA - फेरस 250 ग्राम 

 EDTA -ज़िंक - 500 ग्राम/एकड़

नीम खली - 100 किग्रा फिप्रोनिल 0.3 % 5 किग्रा  यूरिया - 8.2

किग्रा 

10:26:26 - 98 किग्रा सूक्ष्म पोषक तत्व- 10 किग्रा 

EDTA- फेरस -250 ग्राम/एकड़

पोटाश - 42 किग्रा  यूरिया - 30 किग्रा 

मैग्नीशियम  सल्फेट 5 किग्रा

 EDTA फेरस - 500 ग्राम/एकड़


अदरक की खेती करते समय नीचे दिए गए बातों पर ध्यान दें - 

1. अदरक की खेती के दौरान निम्नलिखित बिंदुओं पर अधिक ध्यान देना चाहिए -

2. बुवाई का समय- अदरक की खेती करने के लिए मई का पहला सप्ताह (वर्षा सिंचित क्षेत्रों के लिए) फरवरी से मार्च का दूसरा सप्ताह (सिंचित क्षेत्रों के लिए)

3. प्रकंद सिलेक्ट- अदरक का आकार - 20 से 25 ग्राम, 4 से 5 सेमी लंबा और प्रकंद - स्वच्छ, स्वस्थ, कीट एवं रोग मुक्त हो। 

4. बीजोपचार -  हमला 550 -2 मिली + टाटा मास्टर - 3 ग्राम +  कासु बी 2 मिली +13:0:45 - 10 ग्राम/लीटर पानी प्रकंद को घोल में 15-20 मिनट तक डुबोकर रखें उपचार के बाद प्रकंदों को 3-4 घंटे तक छाया में सुखाएं। 

5. बुवाई का विधि- क्यारियों पर दो लाइन तैयार करें और दो लाइन के बीच की दूर 1 फीट और 8- 10 इंच  की दूरी पर छोटे-छोटे गड्ढे तैयार करें और बीजों के प्रकंदों को 4-5 सेमी की गहराई पर गड्ढों में रखें। फिर मिट्टी से ढक दें।


अदरक की खेती के लिए सिंचाई कैसे करें

1. बाढ़ सिंचाई- 7 से 10 दिनों के अंतराल पर (वर्षा के आधार पर)

2. ड्रिप - वैकल्पिक दिन (वर्षा पर आधारित)


अदरक की खेती में अर्थिंग अप-(मिट्टी चढ़ाना/लगाना)

1. पहला- अर्थिंग अप बुवाई के 45 दिन बाद 

2. दूसरा-  90 दिनों के बाद किया जाता है।


अदरक की खेती में खरपतवार नियंत्रण - 

अदरक की खेती में अभी तक कोई भी चुनिंदा खरपतवार नाशक नहीं है, परंतु यदि आपके खेत में अधिक खरपतवार हो, तो आप नॉन-सिलेक्टिव खरपतवार उपयोग कर सकते हैं, जैसे कि राउंडअप या ग्लाइसेल (ग्लाइफोसेट 41%) - 150 मिली / 15 लीटर पंप के लिए।

छिड़काव बुआई के 15 दिनों बाद और 20 दिनों पहले किया जाना चाहिए। छिड़काव करते समय पानी अच्छा होना चाहिए और दवाई के काम करने की क्षमता बढ़ाने के लिए आप पंप में नींबू भी निचोड़ सकते हैं, जिससे परिणाम बेहतर दिखेगा।


अदरक की खेती में कीट और रोग - 

नीचे टेबल में adrak ki kheti के किट और रोग के नाम और नियंत्रण दिए गए है 

कीट और रोग के नाम 

दवा के नाम 

कंपनी 

डोज /15 लीटर पंप 

शिरा छेदक

लैम्ब्राडा

हाईफिल्ड 

15 मिली (छिड़काव)

पत्ती लपेटक

इ एम - 1 

धानुका 

10 ग्राम (छिड़काव)

राइज़ोम स्केल 

फैक्स 

धानुका  

30 मिली (छिड़काव)

सफेद लट

लेसेंटा 

बायर 

10 ग्राम(ड्रेंचिंग)

पत्ती धब्बे

रेडोमिल

सिजेंटा 

40 ग्राम (छिड़काव)

बैक्टीरियल विल्ट / जीवाणुजन्य उकठा

कोनिका 

धानुका 

30 ग्राम (ड्रेंचिंग)

राइजोम / प्रकंद सड़न

ब्लू कॉपर 

क्रिस्टल 

40 ग्राम (ड्रेंचिंग)


खुदाई -

1. खुदाई के 20 दिन पहले सिंचाई बंद कर देनी चाहिए।

2. खुदाई- 250-260 दिन। (किस्मों के आधार पर)

3. अदरक की खुदाई का सही समय तब होता है जब पत्तियां पीली होकर पूरी तरह से सूख जाती हैं।

4. प्रकंद को खोदकर निकाल दें और खुदाई के बाद साफ प्रकंदों को 2 से 3 बार पानी में अच्छी तरह धोकर निकाल दें और फिर उन्हें 2-3 दिनों के लिए छाँव में सुखा लें। 


उपज -

60-80 क्विंटल प्रति एकड़ (किस्मों के आधार पर)


Conclusion | सारांश - 

किसान भाइयों हमें उम्मीद है adrak ki kheti से सम्बंधित यह लेख आपको पसंद आया होगा। यदि आपको से अदरक  की खेती कैसे करें इस सम्बंधित कुछ सुझाव या प्रश्न हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। साथ ही इस लेख को अपने अन्य किसान दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें। खेती संबधित अन्य जानकारी को पढ़ने या फिर समझने के लिए हमारे भारतअग्री कृषि दुकान के साथ जुड़ें रहे।

 

अक्सर पूछे जानें वाले प्रश्न | People also ask -


1. अदरक की खेती कौन से महीने में लगाई जाती है?

जवाब - अदरक की खेती करने के लिए मई का पहला सप्ताह (वर्षा सिंचित क्षेत्रों के लिए) फरवरी से मार्च का दूसरा सप्ताह (सिंचित क्षेत्रों के लिए)

2. अदरक को जमीन पर कैसे लगाएं?

जवाब - अदरक लगाने के लिए जमीन पर 8- 10 इंच  की दूरी पर छोटे-छोटे गड्ढे तैयार करें और बीजों के प्रकंदों को 4-5 सेमी की गहराई पर गड्ढों में रखें। फिर मिट्टी से ढक दें।

3. एक एकड़ में कितना अदरक पैदा होता है?

जवाब - 60-80 क्विंटल प्रति एकड़ 

4. अदरक को अंकुरित होने में कितने दिन लगते हैं?

जवाब - अदरक अंकुरण में 25 दिन लगते हैं। 

5. अदरक कितने महीने की होती है?

जवाब - अदरक फसल 8 से 9 महीने के होती है। 


इन्हे भी पढ़ें  - 

1. chilli variety: मार्केट मधील टॉप 10 मिरची पिकाच्या जाती

2. fruit cracking: जाणून घ्या फळ तडकणे मागील कारणे आणि उपाय

3. vermiwash: शेतीमध्ये वर्मीवॉश वापरण्याचे फायदे

4. biovita seaweed: बायोविटा टॉनिक ची संपूर्ण माहिती

5. blue copper fungicide: ब्लू कॉपर कवकनाशी का उपयोग और फायदे



लेखक

भारतअग्रि कृषि एक्सपर्ट

कमेंट करें


होम

वीडियो कॉल

VIP

फसल जानकारी

केटेगरी